Best 7 Seater Cars in India Under 10 Lakhs 2024 | 1.Maruti Ertiga Tour 2. Bolero 3. Bolero Neo 4.Renault Triber
10 लाख के अंदर सात सीटर कार :
अगर आप की फॅमिली भी बड़ी है और आप भी फॅमिली के साथ घूमना पसंद करते है , तो आज मै इस पोस्ट मे भारत मे 10 लाख के अंदर सात सीटर कार के बारे मे बताने वाला हू , जिसमे आपको काफी अच्छा लुक देखने को मिलेगा और मइलेज भी बहुत ही बेहतरीन होने वाला है | ये सभी सात सीटर वाली कार आपको दस लाख के अंदर ही मिल जाएंगी | इनमे से तो कुछ कार के दाम काफी कम है | आइए जानते है इनके बारे मे -
1. Maruti Ertiga Tour:
इस लिस्ट मे जो सात सीट की पहली कार है , वो Maruti Ertiga Tour है | यह एक सस्ती और बेहतरीन फॅमिली कार है | सात सीटर वाले इस कार की अगर कीमत की बात की जाए तो इस कार का एक्स शोरूम कीमत मात्र 8.41 लाख रुपये है | मारुति के इस कार मे आपको फ्यूल के रूप मे पेट्रोल और CNG दोनों का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा | इस कार के मइलेज की बात की जाए तो यह एक किलो CNG मे 26 किलोमीटर तक का मइलेज बड़ी आसानी से दे देती है वही अगर पेट्रोल की बात की जाए तो यह कार एक लीटर पेट्रोल मे 20 किलोमीटर के मइलेज देती है | इस मॉडल मे आपको कई सारे वरियंट देखने को मिल जाएंगे |
2. Bolero :
सात सीटर कार के लिस्ट मे जो दूसरे नंबर पर Mahindra Bolero है , यह सात सीटर कार भारत के ग्रामीण इलाके मे काफी पसंद किया जाता है | यह भारत के ग्रामीण परिवारों की पहली पसंद है | इस कार की प्राइस की बात की जाए तो BS6 मॉडल की बोलेरो की एक्स शोरूम प्राइस 9.85 लाख रुपये है | यह एक डीजल इंजन की कार है, इस कार के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमे आपको म्यूजिक सिस्टम ,डिजिटल क्लस्टर , एरबैग , रीवर्स पार्किंग जैसे सुरक्षित फीचर्स है ,जो इस कार को एक फॅमिली कार बनाते है \
3. Bolero Neo :
इस लिस्ट सात सीट वाली जो तीसरी नंबर की कार है वो भी महेन्द्रा की है इस कार का नाम है Mahidra Bolero Neo | इस कार कीमत की बात की जाए तो यह लगभग 9.29 लाख रुपये इसका एक्स शोरूम प्राइस है इस कार मे आपको प्रीमियम इटालियन इंट्रीयस देखने को मिलते है | Bolero neo पाँच रंगों मे आती है इस कार मे 17.8 सेमी का टच स्क्रीन देखने को मिलता है | इस कार मे क्रूज कंट्रोल , इसोफिक्स चाइल्ड सीट , रीवर्स पार्किंग सिस्टम , आटोमटिक डोर लॉक, एयरबैग जैसे फीचर्स देखने को मिलते है
4.Renault Triber:
सात सीट वाली इस कार की कीमत मात्र 5.91 लाख रुपये ही है | इस कार मे आपको 10 वैरियंट देखने को मिल जाते है| इस कार की सेफ़्टी रेटिंग की बात की जाए तो इसको सेफ़्टी रेटिंग मे 4 स्टार मिले हुए है | इसे भारत की सात सीटों वाली सबसे सस्ती कार भी कह सकते है | इस कार पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है जो 999 सीसी का है| अगर आप भी फॅमिली के लिए सबसे सस्ती कार खरीदने की सोच रहे है तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन बिकल्प हो सकता है |